• December 12, 2024

गीता का ज्ञान हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है: ललित चंद्राकर

गीता का ज्ञान हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है: ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को गीता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध की शुरुआत में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता अनेक महापुरुषों के लिए दार्शनिक मार्गदर्शक और आध्यात्मिक शिक्षक रही है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। गीता में जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान मिलता है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि गीता जयंती का पर्व भगवद्गीता के दिव्य संदेशों को आत्मसात करने का दिन है।गीता का ज्ञान हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…