• December 12, 2024

विधायक और महापौर ने मीनाक्षी नगर में देवांगन समाज भवन और डिपरा पारा में नाली,सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

विधायक और महापौर ने मीनाक्षी नगर में देवांगन समाज भवन और डिपरा पारा में नाली,सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने डिपरापारा में मूलभूत सुविधाओ का विस्तार करने वार्ड 39 एवं बोरसी वार्ड क्रमांक 53 मीनाक्षी नगर वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा, शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, चंद्रशेखर चंद्राकर, मनीष साहू,उपअभियंता करण यादव,जग्गी शर्मा, द्वारिका साहू, चैनसुख भट्टड, पुनीत गायकवाड़, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, टीकम चंद्राकर, सरस्वती साहू, कुमारी सिंगारे, पुष्पा पाण्डेय, हुमन देशमुख, हेमंत देवांगन, रामदयाल साहू, विशाल यादव, गुलाब वर्मा, दशरथ निर्मलकर सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।बोरसी एवं डिपरापारा वार्ड में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार हेतु वार्ड वासियों की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और व विकसित वार्ड के निर्माण की नींव रखी।

विधायक गजेंद्र यादव ने बोरसी मीनाक्षी नगर वार्ड क्रमांक 53 में देवांगन समाज की मांग पर अपने निधि से देवांगन समाज के भवन के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृति कर भवन निर्माण को जल्द शुरू करने की बात अधिकारियों से कही।साथ डिपरा पारा वार्ड क्रमांक 39 नाली सड़क निर्माण के कार्य लागत 52 लाख से होगा।डिपरापारा वार्ड में 23 लाख से डामरीकरण सड़क, 23 लाख से सीसी रोड एवं नाली निर्माण तथा 6 लाख से डब्लूएमएम सड़क निर्माण सहित 52 लाख की राशि से मूलभूत सुविधाओ के विस्तार।जिसका बुधवार को पार्षद सहित नागरिको के बीच किया गया भूमिपूजन किया गया।

इस मौके पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पूरे शहर में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। इसके अलावा समय पर कार्य पूरा किया जाना आवश्यक है ताकि बोरसी क्षेत्र में लोगो को अन्य कार्यक्रमो के लिए भवन मिल सके तथा नागरिकों को सीसी रोड पर आवागमन की सुविधा मिल सके। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विभागीय अधिकारियों को कार्य शुरू करने और शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। वार्ड के नागरिको के द्वारा काफी समय से मीनाक्षी नगर में विभिन्न कार्यक्रमो के लिए देवांगन समाज भवन एवं डिपरा पारा के पार्षद व नागरिकों द्वारा सड़क सीमेंटीकरण की मांग की जा रही थी।भूमिपूजन के दौरान विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल का पार्षद स्थानीय लोगो ने आभार व्यक्त किया।


Related News

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…
नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की अनूठी…