• December 13, 2024

नालियों में गोबर बहाया तो डेयरी संचालकों से निगम वसूलेगा जुर्माना

नालियों में गोबर बहाया तो डेयरी संचालकों से निगम वसूलेगा जुर्माना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।  नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर अभियान शुरू किया जाएगा।संचालित डेयरी व पशुपालकों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में डेयरी व्यवसाय संचालित ओर पशुपालन के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गई।बैठक में भवन अधिकारी गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,सहाo राजस्व निरीक्षक शशिकांत यादव मौजूद रहें।डेयरी संचालकों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी किए एवं कहा कि नालियों में गोबर बहाया तो डेयरी संचालकों से जुर्माना वसूला जाएगा।बैठक में अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालन पालको एवं डेयरी संचालकों को आवश्यक सुझाव दिया गया।जिसके अंतर्गत पशुओं को खुले में छोड़ने से होने वाली गंम्भीर दुर्घटना के सबन्ध एवं अन्य बातों को ध्यान में रखने की हिदायत दी गई।

पशुपालक पशुओं को खुले में न छोड़े, खुले में छोड़ने से दुर्घटना में पशु व वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।इसके कारण सड़क,बाजार व सार्वजनिक स्थलों में आवागमन बाधित भी होता है।उन्होंने कहा कि इसके लिए चरवाहा आदि की व्यवस्था रखें।खुले में रहने से सड़कों में गोबर से गंदगी आदि फैलती है।इसके लिए गोबर उठाने की व्यवस्था भी करें।साथ कहा गया कि पशुओं के गले मे रेडियम पट्टी लगवाए।पट्टी में पशु मालिक का मोबइल नंबर लिखे।जिससे पता चल सकेगा की पशु का मालिक कौन है।पशुओं का बीमा व टेगिंग जरूर करवाये,खुले में पाये जाने व उक्त बातों एवं सुझावों को अमल नहीं करने पर कार्रवाही कर जुर्माना और कानूनी कार्रवाही की जाएगी।बैठक में पशु क्रूरता नियम की जानकारी भी दी गई।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…