• December 15, 2024

पारा 8 डिग्री, प्रशासन के अलर्ट के बाद निगम ने चौक-चौराहों पर अलाव जलाने का लिया निर्णय

पारा 8 डिग्री, प्रशासन के अलर्ट के बाद निगम ने चौक-चौराहों पर अलाव जलाने का लिया निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ 14 दिसम्बर/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात के समय ठंड और कोहरा काफी बढ़ जा रहा है। कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर शहर के चौक चौराहों पर लगातार अलाव जलाने के लिए आज अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अतिक्रमण विभाग अमला द्वारा अलाव जलाया जा रहा है। नगर पालिक निगम अतिक्रमण विभाग अमला द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में लगातार अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है।

निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम और ठंड के कहर से लोगों की जान तक चली जाती है। सबसे अधिक खतरा घुमंतू और. फुटपाथ पर सोने वालों को रहता है। साथ देर रात रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में यात्रियों को ठंड के चलते काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए सभी सार्वजनिक जगह में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसा करने से फुटपाथ पर सोने वाले और देर रात आने जाने वाले यात्री अलाव का उपयोग कर सकेंगे। मुख्य जगहों में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।

कमिश्नर के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फुटपाथ जहां लोग सोते हैं, शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, चौक-चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है । इसके लिए निगम ने लकड़ी की व्यवस्था की गई है।बढ़ती ठंड के कारण चौक चौराहों पर रात के समय अलाव जलाना बहुत जरूरी है, जिससे ये लोग अलाव ताप कर ठंड दूर कर सकें।जन संपर्क विभाग/जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…