• December 16, 2024

सुशासन के एक साल में छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल : युवा महोत्सव मे जनसंपर्क कि छायाचित्र प्रदर्शनी रहा आकर्षण का केंद्र

सुशासन के एक साल में छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल : युवा महोत्सव मे जनसंपर्क कि छायाचित्र प्रदर्शनी रहा आकर्षण का केंद्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 01 साल पूरा होने पर जिले के प्रत्येक विकासखंड मे “सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल की थीम कार्यक्रम आयोजित हो रहें है | इसी क्रम मे जिला मुख्यालय स्थित कंतेली स्टेडियम मे भी युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ | इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग ने शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन कि जानकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धि को छायाचित्र के माध्यम से नागरिकों को दिखाया। विधायक दिपेश साहू ने छायाचित्र प्रदर्शन का अवलोेकन किया और सराहना की। विधायक दिपेश द्वारा यह कहा गया है कि जनसंपर्क विभाग ने शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस पहल से आम नागरिकों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने का मौका मिला है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा , पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू , जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद अग्रवाल , सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी , गणमान्य नागरिक और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे । छायाचित्र प्रदर्शनी में साय सरकार में सुशासन के 01 साल पूरा होने के अवसर पर महतारी वंदन, कृषक उन्नति, न्योता भोज, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, धान खरीदी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य, श्रीरामलला दर्शन सहित विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित की गई। इस दौरान आमजनों का छत्तीसगढ़ की मासिक पत्रिका जनमन, सुशासन के नवीन आयाम, उदित छत्तीसगढ़ सशक्त नेतृत्व से प्रगति का स्वर्णिम युग आदि पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। किसानों ने साय सरकार की कृषक उन्नति योजना की सराहना की और कहा कि इस योजना से उन्हें समर्थन मूल्य के आलावा अतिरिक्त राशि प्राप्त हो रही है । किसानों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से उन्हें नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, और सिंचाई सुविधाओं के लिए पर्याप्त आय मिल जाती है | जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से राज्य शासन के एक वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर किया गया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा पिछले एक साल में जनकल्याण के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं का विस्तार से प्रदर्शन किया गया।
आम नागरिकों ने प्रदर्शनी देखकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियों की व्यापक जानकारी मिली है, जो उनके जीवन में सुधार लाने में सहायक हो सकती हैं। इससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। प्रदेश सरकार की योजनाओं को देखने आए नागरिकों ने विशेष रूप से किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं को हितकारी बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से किसानों को आर्थिक सहायता और सुविधाएं मिल रही हैं, जो उनके जीवन स्तर को सुधारने में मददगार हैं। नागरिकों ने यह भी उल्लेख किया कि किसानों के लिए ऋण माफी, सब्सिडी, और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी देकर सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…