• December 16, 2024

माँ तारणी राइस मिल में अनियमितता, 16,700 क्विंटल धान-चावल जब्त

माँ तारणी राइस मिल में अनियमितता, 16,700 क्विंटल धान-चावल जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। जिला खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा जिले की राइस मिलों में निरीक्षण अभियान के तहत आज माँ तारणी राइस मिल, ग्राम ढोलिया की जांच की गई। जांच के दौरान राइस मिल में भारी अनियमितताएं पाई गईं। भौतिक सत्यापन के दौरान मिल में 1699.15 क्विंटल धान का स्टॉक कम पाया गया, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस अनियमितता के चलते मिल में मौजूद 14,960 क्विंटल धान और 1,740 क्विंटल चावल को जप्त कर लिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संबंधित राइस मिल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान का उद्देश्य धान संग्रहण और वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रह सकें। इस तरह की कार्रवाई से जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धान-चावल की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, टास्क फोर्स कर रही निगरानी

अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, टास्क फोर्स कर रही निगरानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध खनन को लेकर जिला बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कुछ इस प्रकार से…
बेमेतरा में अब तक हुई कम बारिश, बुवाई बुरी तरह प्रभावित

बेमेतरा में अब तक हुई कम बारिश, बुवाई बुरी तरह प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिला में इस वर्ष 23 परसेंट ही बारिश हुई है अभी तक, किसानों…
चेचानमेटा के सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से शिकायत

चेचानमेटा के सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ग्राम पंचायत चेचानमेटा के सरपंच और ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंच…