• December 16, 2024

नयापारा और बघेरा में सवा करोड़ की राशि से होंगे विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन,  बघेरा में किसान भवन बनेगा

नयापारा और बघेरा में सवा करोड़ की राशि से होंगे विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन,  बघेरा में किसान भवन बनेगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। प्रदेश सरकार ने दुर्ग की जनता को दिए विकास कार्य सौगात की स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। सुबह 8 बजे नयापारा और बघेरा में वार्ड पार्षद एवं नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्य की नींव रखे। वार्ड 01 में सीमेंटीकरण सड़क और नाली पुलिया का निर्माण होगा तो बघेरा में किसानो के लिए भवन बनेगा, साथ ही 60₹ लाख की राशि से वार्ड के तीन सड़क को सीमेंटकरण किया जायेगा। गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा की मान. विष्णुदेव साय जी के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, डबल इंजन की सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है।
वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 01 नयापारा और वार्ड 56 बघेरा के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से विभिन्न विकास कार्य के लिए आग्रह किये थे। शहर में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य कराने प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओ व समस्याओ कार्य निरन्तर होते रहेंगे। दुर्ग की जनता की बहुप्रतीक्षित माँगों को पूरा करने विकास कार्यों की नींव रखी गई है। दुर्ग को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। दुर्ग शहर के 6 स्थानो पर किसान भवन बनाया जाना है। बघेरा में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल एवं कक्ष रहेगा, जहाँ किसानो के बैठने उठने के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा। जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के किसानो का आना जाना लगा रहता है ऐसे में कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परीचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा।भूमिपूजन में पार्षद मनीष साहू, पार्षद श्रीमती कुमारी साहू, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, बंटी चौहान, उमेश गिरी, दीपक सिन्हा, अशोक राठी, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कालिंन्द्री साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, मांझा सेन, राजेन्द्र ढीमर, हेमशंकर जोशी, शत्रुघ्न कुर्रे, लोकनाथ देशलहरे, मनोज सेन सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…