• December 17, 2024

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दिव्यांग जानो को किया ट्राइसिकल का वितरण

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दिव्यांग जानो को किया ट्राइसिकल का वितरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम मचांदुर में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर दिव्यांग जानो को ट्राइसिकल वितरण किया गया
और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है कि दिव्यांग जानों को ट्राइसिकल वितरण किया गया है। यह न केवल उनकी गतिशीलता में सुधार करेगा, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में भी अधिक स्वतंत्रता प्रदान करेगा।
यह पहल न केवल दिव्यांग जानों के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमें यह याद दिलाती है कि हमारे समाज में सभी को समान अवसर और सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए, चाहे वे दिव्यांग हों या नहीं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी , एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख , जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर , जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड , उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा , महामंत्री सोनू राजपूत , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रूपेश पारख जी, सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच गजेन्द्र साहू युवामोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु , फलेंद्र राजपूत , शीतला राजपूत धनराज साहू करण सेन , जसलोक साहू धनश्याम साहू , गोवर्धन बारले एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी सहित हितग्राही उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…