• December 17, 2024

आप के अध्यक्ष संजय सिंह के प्रयासों से शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमा, निगम को दिया था अल्टीमेटम, इसके बाद धरपकड़ शुरू हुई

आप के अध्यक्ष संजय सिंह के प्रयासों से शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमा, निगम को दिया था अल्टीमेटम, इसके बाद धरपकड़ शुरू हुई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक का समाधान करने के लिए आम आदमी पार्टी, दुर्ग के द्वारा चलाए गए मुहिम का सकारात्मक परिणाम आना प्रारंभ हो गया और इस समस्या पर आंख बंद कर बैठी दुर्ग नगर निगम को जागना पड़ा अंततः आवारा कुत्तों को पकड़ते हुए आज नगर निगम के कर्मचारी, अलग-अलग वार्डों में दिखाई दिए।
ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी, दुर्ग के जिलाध्यक्ष संजय सिंह जी के नेतृत्व में एक टीम जेवरा सिरसा में पुर्व में बनाए गए डाग हाउस का निरीक्षण कर वहां की जर्जरता और दयनीय दशा का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर यह बताया गया कि जनता के द्वारा दिए गए टैक्स को शासन – प्रशासन किस तरह दुरुपयोग कर रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के द्वारा इस विषय पर विस्तृत ज्ञापन नगर निगम कमिश्नर श्री सुमित अग्रवाल जी को दिया गया। निगम कमिश्नर के द्वारा दिए गए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन आज फलीभूत होते हुए आज वार्डों में दिखाई दिया, इस कार्य के लिए जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह जी के द्वारा निगम कमिश्नर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ज्ञात हो कि दो माह पुर्व श्री संजय सिंह जी, आम आदमी पार्टी दुर्ग के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए और इस अल्प अवधि में जनता की अनेक मूल भूत समस्याओं पर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर उसका समाधान करवाया है जैसे वृद्धावस्था पेंशन, रोड सिग्नल, आवारा कुत्तों का आतंक, सुलभ शौचालय की समस्या इत्यादि।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…