• December 18, 2024

निगम के साठ वार्डो में से तीस वार्ड एस.सी.एस.टी. व ओबीसी के लिए रिजर्व, कल होगा आरक्षण, 20 वार्डो पर ओबीसी सात वार्डो पर एससी व तीन वार्डो पर एसटी को मिलेगा लडऩे का मौका

निगम के साठ वार्डो में से तीस वार्ड एस.सी.एस.टी. व ओबीसी के लिए रिजर्व, कल होगा आरक्षण, 20 वार्डो पर ओबीसी सात वार्डो पर एससी व तीन वार्डो पर एसटी को मिलेगा लडऩे का मौका

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग निगम सहित नगरीय निकाय चुनावों में एस. सी. एस. टी.और ओबीसी के लिए वार्डो का आरक्षण जनसंख्या के आधार पर लाटरी सिस्टम से होगा।
पिछले चुनाव में 41 फीसदी वार्ड आरक्षित थे इस बार पचास प्रतिशत आरक्षित होंगे। इसमें 13 प्रतिशत वार्ड एस.सी 7 प्रतिशत वार्ड एसटी और तीस प्रतिशत वार्ड ओ.बीसी के लिए रिजर्व किये जाएंगे। इसके लिए 2011 की जनसंख्या को आधार बनाया गया है।
निगम व नगरीय निकाय के लिये वार्डो का आरक्षण 19 दिसंबर गुरूवार को अपरांह 4 बजे जिला कार्यालय में किया जाना है। इसमें दुर्ग निगम सहित नगर पालिका परिषद कुम्हारी अहिवारा, अमलेश्वर नगर पंचायत उतई धमधा शामिल है। नगर निगम के चुनाव के आरक्षण के लिए पिछली बार की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। पिछले चुनाव में एससी वर्ग के लिए 11 एसटी के लिए 5 और ओबीसी के लिए 25 प्रतिशत वार्ड रिजर्व किये गये थे। लेकिन इस बार की गयी वृद्धि के बाद दुर्ग के साठ वार्डो में से एससी वर्ग के लिए 7 एसटी वर्ग के लिए 3 और ओबीसी वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित होगी।
जाने पिछले चुनाव में क्या थी स्थिति

पिछले नगर निगम के चुनाव में वार्डो के आरक्षण की स्थिति इस प्रकार थी वार्ड-1 ओबीसी, वार्ड-2 ओबीसी महिला, वार्ड-3 अनारक्षित, वार्ड-4 ओबीसी महिला वार्ड-5 अनारक्षित महिला,वार्ड-6 अनारक्षित, वार्ड-7,8,9,10 सभी अनारक्षित वार्ड 11 ओबीसी, वार्ड 12 एससी वार्ड 13 अनारक्षित , वार्ड 14 एसटी वार्ड 15 एसटी महिला वार्ड 16 और 17 ओबीसी 18 ओबीसी महिला वार्ड 19 एस सी वार्ड, वार्ड 20 ओबीसी, 21 अनारक्षित वार्ड 22 एससी वार्ड 23 अनारक्षित महिला वार्ड 24 व 25 अनारक्षित, वार्ड 26 अनारक्षित महिला वार्ड 27 ओबीसी वार्ड 28 अनारक्षित वार्ड 29 ओबीसी महिला, वार्ड 30,31,32 अनारक्षित, वार्ड 33 अनारक्षित महिला वार्ड, वार्ड 34 अनारक्षित वार्ड 35 अनारक्षित महिला वार्ड 36 अनारक्षित, वार्ड 37 एससी महिला वार्ड 38,39 व 40 अनारक्षित महिला 41 ओबीसी वार्ड 42 ओबीसी महिला, वार्ड 43 अनारक्षित वार्ड 44 एससी वार्ड 45 व 46 अनारक्षित महिला वार्ड 47 एससी महिला वार्ड 48 एसटी वार्ड 49 व 50 अनारक्षित वार्ड 51 व 52 ओबीसी वार्ड 53 अनारक्षित वार्ड 54 एससी वार्ड 55 व 56 अनारक्षित महिला वार्ड 57 ओबीसी वार्ड 58,59 व 60 अनारक्षित थे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…