• December 18, 2024

राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 की तैयारियों का कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज देर शाम जायजा लिया। यह महोत्सव आगामी 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।


कलेक्टर ने आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस महोत्सव में राज्यभर के प्रतिभागी पंथी नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी, जिनमें सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
कलेक्टर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय समन्वय पर जोर दिया और साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह महोत्सव न केवल छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि गुरु घासीदास बाबा की शिक्षाओं और उनके संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है, जिसके लिए पार्किंग, पेयजल और अन्य सुविधाओं की विशेष तैयारी की जा रही है। स्थानीय निवासियों में इस महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन…