• December 18, 2024

अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, जनदर्शन में 32 आवेदन आए

अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, जनदर्शन में 32 आवेदन आए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज की उपस्थिति मे आज मंगलवार क़ो सभाकक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में अपर कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 32 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी। इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील बेरला के ग्राम रवेली निवासी राम बगस ने भुमि पंजीयन के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम करमतरा निवासी रामउ सिंह ने फसल छतिपूर्ति दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम ढ़ोलिया निवासी छोटू साहू ने बैटरी चलित ट्राई साइकल दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम बहेरा निवासी साधन बाई ने धान की फसल को अवैध तरीके से काटकर ले जाने के संबध में आवेदन दिया, तहसील नांदघाट के ग्राम नारायणपुर के समस्त ग्रामवासी ने महामाया समिति की जमीन को कब्जामुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम नवागांव निवासी मालती ने महतारी वंदन योजना के तहत राशि प्राप्त नही होने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील थानखम्हरिया के ग्राम साजन निवासी महेन्द्र पटेल ने हाई टेंशन विघुत के चपेट में आने से मौत हो जाने उपरांत अर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…