• December 18, 2024

महादेवा ग्रुप को मिला ऑटोकार का ‘डीलर कस्टमर सेंट्रिसिटी 4-व्हीलर्स’ अवॉर्ड

महादेवा ग्रुप को मिला ऑटोकार का ‘डीलर कस्टमर सेंट्रिसिटी 4-व्हीलर्स’ अवॉर्ड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर प्रदेश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में जाना-माना नाम महादेवा ग्रुप (मध्यानी ग्रुप) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस ग्रुप को ऑटोकार इंडिया की ओर से मुंबई के ताज लैंड्स एंड बांद्रा में आयोजित ऑटोकार अवॉर्ड-2025 में नॉन मेट्रो कैटेगरी में ‘डीलर कस्टमर सेंट्रिसिटी 4-व्हीलर्स’ अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड सेरेमनी में देशभर से ऑटोमोबाइल कंपनियों और डीलरशिप से जुड़ा टॉप मैनेजमेंट ने शिरकत की थी। महादेव ग्रुप (मध्यानी ग्रुप) के डायरेक्टर और डीलर प्रिंसिपल सुनील मध्यानी और मोहित मध्यानी ने इस अवसर पर कहा कि इस कैटेगरी में कस्टमर सेटिस्फैक्शन के लिए यह अवॉर्ड मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इस अवॉर्ड के लिए उन्होंने ऑटोकार इंडिया समेत उनके ग्रुप से जुड़े डीलरशिप के लोग, तमाम कर्मचारियों और कस्टमर का शुक्रिया किया। उनका मनाना है कि इन सबकी वजह से यह उपलब्धि मिली। उन्होंने बताया कि देश में यह अवॉर्ड इस कैटेगरी में केवल महादेवा ग्रुप को ही मिला है। यही नहीं, प्रदेश में अब तक यह अवॉर्ड किसी को भी नहीं मिला है। महादेवा ग्रुप के अंतर्गत डीलरशिप महादेवा कार्स (रेनो), शिवाया कार्स (एमजी मोटर), गणनायक कार्स (मर्सिडीज बेंज), महादेवा मोटो व्हील्स (किआ) और महादेवा व्हीकल्स (टाटा मोटर्स) जैसी डीलरशिप हैं। गौरतलब है कि महादेवा ग्रुप 2012 से ऑटोमोबाइल सेक्टर में सक्रिय है। ग्रुप के पास पांच नामी कंपनियों की डीलरशिप है और इनके राज्य के विभिन्न शहरों में 16 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। साथ ही 35 हजार से अधिक का उनका कस्टमर बेस उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को दर्शाता है। यही नहीं यह ग्रुप बहुत जल्द ही फिनटेक एप्लीकेशन भी लॉन्च करने जा रहा है।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…