• December 18, 2024

दुर्ग से पलासा-बरहमपुरम तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र

दुर्ग से पलासा-बरहमपुरम तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई। दुर्ग, भिलाई, कुम्हारी में निवासरत लाखों लोग अपने पैतृक गांव आन्ध्रप्रदेश, श्रीकाकुलम एवं सीमावर्ती उड़ीसा राज्य में आवागमन करते रहे हैं, यहां तक दुर्ग जिले से सीधी रेल सेवा न होने की वजह से उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से पलासा, बरहमपुरम तक सीधी रेल प्रारंभ करने के लिए आंध्र उत्कल समिति द्वारा यह मांग की जाती रही है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को लिखे पत्र में कहा है कि व्हाया विजयनगरम पलासा बरहमपुरम नई एक्सप्रेस दुर्ग से शुरू करने से भिलाई दुर्ग में लंबे समय से निवास कर रहे आंध्र और उत्कल समाज के लाखों परिवारों को सीधी यात्रा का लाभ मिलेगा तथा उन्हें पैतृक गांव जाने में दूरदराज स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा।
आपको बता दें कि आंध्र स्वाभिमान समिति के उमाशंकर राव, बी रामाराव, उत्कल समाज, तेलुगू समाज के खुर्सीपार, कैम्प, भिलाई टाउनशिप, दुर्ग, कुम्हारी, भिलाई-3 से अलग-अलग प्रतिनिधि मंडल ने विधायक रिकेश सेन से इस रेल सुविधा की आवश्यकता और लंबे समय से इस रूट पर डायरेक्ट ट्रेन नं होने से आवागमन में होने वाली असुविधा से अवगत कराया था नतीजतन विधायक रिकेश सेन ने तत्काल केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिख आंध्र उत्कल समाज की इस मांग के प्रति ध्यानाकर्षण कराया है। श्री सेन ने कहा कि दुर्ग से पलासा बरहमपुरम सीधी रेल सेवा से दुर्ग जिला के लाखों रहवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…