• December 19, 2024

गुरु घासीदास जी का जीवन एक निष्काम कर्म योगी जैसे बिता : अरुण वोरा, शहर के विभिन्न समारोह ने उपस्तिथ रहे

गुरु घासीदास जी का जीवन एक निष्काम कर्म योगी जैसे बिता : अरुण वोरा, शहर के विभिन्न समारोह ने उपस्तिथ रहे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। गुरु घासीदास जयंती के शुभ अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने समर्पण और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बालक छात्रावास, दीपक नगर से लेकर वार्ड 59 कातुलबोर्ड, संतोषी चौक बोरसी बस्ती, पोटिया कला आबादी पारा, सतनाम भवन बाबा गुरु घासीदास वार्ड 44 कसारीडीह, और पोटिया कला वार्ड 54 पुरानी बस्ती सतनामी पारा में आयोजित कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रत्येक स्थान पर उपस्थित सतनामी समाज के लोगों से मिलकर उन्होंने गुरु घासीदास जी के सिद्धांतों और संदेशों का स्मरण किया और समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अरुण वोरा ने कहा, “गुरु घासीदास जी का जीवन और उनके संदेश हमें समानता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इन कार्यक्रमों में अरुण वोरा ने स्थानीय समस्याओं को भी सुना और सतनामी समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उनकी इस सक्रियता और संवेदनशीलता ने समाज के बीच गहरी छाप छोड़ी।

वोरा ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर कहा, “सत्य और मानवता का संदेश आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गुरु घासीदास जी ने हमें जो शिक्षाएं दी हैं, वो समाज को एकजुट और सशक्त करने का माध्यम हैं।कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अरुण वोरा की यह पहल उनकी जनसेवा और समाज के प्रति उनके जुड़ाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।


Related News

वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्रवासियों ने महापौर से मुलाकात कर जताया आभार, जनहित मांग को गंभीरता से उठाने पर नागरिकों ने दिया महापौर को धन्यवाद

वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्रवासियों ने महापौर से मुलाकात कर जताया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाए जाने पर वार्ड 47…
चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…