• December 19, 2024

बोरसी दक्षिण वार्ड सबसे बड़ा, अस्पताल वार्ड सबसे छोटा बना निगम चुनाव में विधानसभा से 3892 मतदाता बढ़े

बोरसी दक्षिण वार्ड सबसे बड़ा, अस्पताल वार्ड सबसे छोटा बना निगम चुनाव में विधानसभा से 3892 मतदाता बढ़े

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। मतदाता सूची का अंंतिम प्रकाशन होने के बाद निगम के वार्डो मे मतदाताओं की भारी असमानता है। निगम के कई वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या पांच हजार से अधिक है।
वहीं कई वार्डो में तीन हजार से कम मतदाता है। शहर का एक अस्पताल वार्ड ऐसा है जहां मतदाताओं की संख्या दो हजार से भी कम है। बोरसी दक्षिण वार्ड 52 में सबसे ज्यादा 6720 मतदाता है। इस लिहाज से बोरसी दक्षिण सबसे बड़ा और अस्पताल वार्ड 29 सबसे छोटा वार्ड बन गया है।
स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में इस बार 60 वार्ड के 2 लाख 33 हजार मतदाता अपने पार्षद और महापौर का चुनाव करेंगे। इसमें एक लाख 13 हजार 895 पुरूष व एक लाख 19 हजार 376 महिला मतदाता शामिल है। तृतीय लिंग समुदाय के 25 लोग भी रजिस्टर्ड किये गये हैं।
वार्डो के लिहाज से गणना करेंगे तो इस बार वार्ड 52 बोरसी दक्षिण मतदाताओं के हिसाब से शहर का सबसे बड़ा वार्ड होगा। यहां 6 हजार 720 मतदाता है। इसमें 3323 पुरूष व 3 हजार 397 महिला मतदाता है। इसी तरह मतदाताओं की संख्या के हिसाब से अस्पताल वार्ड सबसे छोटा है जहां मतदाताओं की संख्या 1 हजार 951 है। इसमे 887 पुरूष और 1 हजार 64 महिला मतदाता है।
पिछले विधानसभा के चुनाव में इस बार नगर निगम के सभी वार्ड यानी शहर विधानसभा में 3 हजार 892 मतदाता बढ़े है। पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा के चुनाव में शहर में 2 लाख 20 हजार 404 मतदाता थे इसमें पुरूषों की संख्या 1 लाख 12 हजार 32 व महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 17 हजार 351 थी।
इस बार मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।
वार्डो में मतदाताओं की संख्या की स्थिति

शहर के 60 वार्डो में 9 वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओ की संख्या 5 हजार से अधिक है। इसमें वार्ड 57 दक्षिण बोरसी 6720 वार्ड 59, कातुलबोर्ड 6429 वार्ड 54 पोटिया कला दक्षिण 6281 वार्ड 58 उरला पूर्व 6160 वार्ड 51 बोरसी उत्तर 6078 वार्ड 53 पोटिया कला उत्तर 5904 वार्ड 41 केलाबाड़ी 5890 वार्ड 16 सिकोला बस्ती उत्तर 5703वार्ड4 मठपारा उत्तर 5160 शामिल है। इसी तरह एक दर्जन से अधिक वार्ड ऐसे है जहां मतदाताओं की संख्या तीन हजार से कम है। इसमें वार्ड 29 अस्पताल वार्ड 1951 वार्ड 6 ठेठवारपारा 2245 वार्ड 30 तमेरपारा 2291 वार्ड 36 गंजपारा 2564 वार्ड 7 किल्ला मंदिर 2620 वार्ड 14 सिकोला भाठा 2724 वार्ड 45 पद्मनाभपुर पूर्व 2828 वार्ड 33 चंडी मंदिर 2830 वार्ड 22 स्टेशन पारा 2834 वार्ड 48 सिविल लाईन दक्षिण 2873 वार्ड 31 लंगूरवीर आपापुरा 2875 वार्ड 25 गायत्री मंदिर 2906 वार्ड 55 पुलगांव 2980 शामिल है।


Related News

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल – दादाबाड़ी से स्टेशन रोड का बंद मार्ग पुनः शुरू होगा

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल – दादाबाड़ी से स्टेशन रोड का बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। स्टेशन रोड में दादाबाड़ी जाने के लिए लगभग 10 वर्षों से बंद हो…
42 डिग्री की तपिश में कांग्रेस ने भरी न्याय की हुंकार, प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

42 डिग्री की तपिश में कांग्रेस ने भरी न्याय की हुंकार, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रायपुर| प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को मातृशोक, सीएम व अन्य मंत्रियों ने किया शोक व्यक्त

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को मातृशोक, सीएम व अन्य मंत्रियों ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधाायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास…