• December 19, 2024

बेरला में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का निरीक्षण, सीईओ ने शासन के निर्देशों से कराया अवगत

बेरला में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का निरीक्षण, सीईओ ने शासन के निर्देशों से कराया अवगत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा टेकचंद अग्रवाल द्वारा आज विकासखंड बेरला के ग्राम पाहंदा, बारगांव, कुम्ही, बांसा, बोरसी, बेरलाकला में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों के संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया तथा सरपंच व पंचायत सचिवों को निर्देश दिये कि सामुदायिक शौचालयों का उचित रखरखाव किया जावे। ताकि लोग इसका उपयोग कर सके। शौचालय के उपयोग से गांवों को साफ व स्वच्छ रखने में मदद होगा।
इन गांवों में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे स्वच्छता दीदीयों से चर्चा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा बताया गया कि घर स्तर पर गीला व सुखा कचरा को पृथक-पृथक रखा जाए व सेग्रिगेशन शेड में सूखे कचरे को पृथक-पृथक रखें। साथ ही कबाड़ में बेचे जाने योग्य कचरे को बेचकर इसका रिकार्ड संधारण भी करें। घरों व दुकानों से न्यूनतम संग्रहण शुल्क (यूजर चार्ज) प्रतिमाह लिये जाने हेतु ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया, जिससे संलग्न स्वच्छता दीदीयों को आर्थिक मदद हो सके ताकि वे स्वच्छता कार्यों को नियमित रूप से संचालित कर सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया कि घरों और दुकानों से न्यूनतम संग्रहण शुल्क (यूजर चार्ज) प्रतिमाह लिया जाए। इससे स्वच्छता दीदीयों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे नियमित रूप से अपने कार्यों को संचालित कर सकें और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हो सके।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन…