• December 20, 2024

दुर्ग नगर निगम के 1500 कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था ठप, अरुण वोरा ने कहा- हर संभव मदद करूंगा

दुर्ग नगर निगम के 1500 कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था ठप, अरुण वोरा ने कहा- हर संभव मदद करूंगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के 1500 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल पर बैठ गए, जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा को समर्थन के लिए बुलाया।वोरा तुरंत धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अरुण वोरा ने कहा, “आप सभी दुर्ग शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं। शहर की जो सुंदरता हर कोई सराहता है, वह आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं, और मैं इन्हें प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आपके साथ खड़ा हूं। सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगे नियमितीकरण (नियमित नौकरी) किया जाएठेका प्रणाली को समाप्त किया जाए।

हड़ताल के कारण शहर में कचरे का ढेर लगने की आशंका बढ़ गई है, और स्थिति बिगड़ने से पहले कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की है। कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। अरुण वोरा ने प्रशासन से अपील की कि सफाई कर्मियों की मांगों पर तुरंत ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा, यह सिर्फ कर्मचारियों का नहीं, बल्कि पूरे शहर का मुद्दा है। इनकी मेहनत का सम्मान होना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। शहरवासियों की उम्मीद अब प्रशासन से है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…