• December 20, 2024

ललित चंद्राकर ने विधानसभा में उठाया जनहित का मुद्दा, किसानों के मुआवजे की रखी बात

ललित चंद्राकर ने विधानसभा में उठाया जनहित का मुद्दा, किसानों के मुआवजे की रखी बात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर क्षेत्र के विकास के लिए दी गई याचिका को विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आसंदी से पढ़ा चंद्राकर की याचिका को विधानसभा अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया और जिन याचिका को विधानसभा अध्यक्ष ने पाठन किया उस पर शीघ्र विचार करने कहा दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन मरोदा का भवन निर्माण, हायर सेकेंडरी स्कूल कुथरेल का भवन निर्माण,लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग द्वारा किये गये निर्माण कार्यों से प्रभाविक ग्रामीणों को मुआवजा प्रदान करने , भारत माला परियोजना दुर्ग – आरंग की लंबित मुआवजा की राशि नहीं दिए जाने की ओर राजस्वज आपदा प्रबंधन मंत्री का ध्यान आकर्षण कराया और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न मुद्दों सदन में रखा। हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन मरोदा उन्नयन शाला है छात्र दर्ज संख्या 270 हैं मात्र 4 शिक्षक हैं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन में कक्षाएं लगती है यहां बैठने में समस्या होती है पुरानी बिल्डिंग होने की वजह से बरसात के दिनों में पानी टपकता है नई बिल्डिंग की नितांत आवश्यकता है यहां पर गणित कला विज्ञान वाणिज्य की कक्षाएं संचालित है। हायर सेकेंडरी स्कूल कुथरेल* यह भी उन्नयन शाला है कक्षा 9वी से 11वीं कक्षाएं यहां संचालित है यह कक्षा पूर्व माध्यमिक शाला में संचालित होती है यहां भी नई बिल्डिंग की नितांत आवश्यकता है यहां कला विज्ञान वाणिज्य गणित की कक्षा संचालित होती है। लोक निर्माण विभाग रोड निर्माण में* प्रभावित गांव भानपुरी बोरिगारका, खोपली, ख़ुरसुल कोड़ियां 9- 10गांवों 70, से 80 किसान प्रभावित हैं उसको मुआवजा राशि उपलब्ध कराना है प्रमुख मांग है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…