• December 21, 2024

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के सभी मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल के द्वारा नियुक्त सभी मंडलो के अध्यक्ष की घोषणा की गई। नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों को विधायक गजेन्द्र यादव ने फूलमाला पहनाकर शुभकामनायें दी।
जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा भेजे गए बंद लिफाफे को खोलकर नवनियुक अध्यक्ष के नामो की विधिवत घोषणा की गई। भाजपा संगठन में नई नियुक्तियां होने पर कार्यालयों में कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई बांटकर फूल-माला पहनाकर बाजे गाजे के साथ स्वागत कर बधाई दिए।
दुर्ग शहर विधानसभा के पांचो मंडलों के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों, महेन्द्र सिंह लोढ़ा (गंजपारा सदर मंडल), कौशल साहू (कसारीडीह बोरसी मंडल), कमलेश फेकर (चंडी शीतला मंदिर), बंटी चौहान (मध्य मंडल), मनमोहन शर्मा (पटरीपार मंडल) को नवीन पद के लिए विधायक गजेन्द्र यादव ने शुभकामनाएं दी और कहा की मैं आशा करता हूँ कि आप सभी पूरी तन्मयता से पार्टी के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, और आप सभी के सहयोग से हम भाजपा की दुर्ग ईकाई को और मजबूत और सशक्त बनाने में सफल होंगे।
सभी मंडल अध्यक्षों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने उत्साहवर्धन किये। विष्णुदेव साय सरकार के उपलब्धियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की आमजन को जानकारी देकर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने कहा।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…