• December 23, 2024

48 लाख से बनेगा मुक्त नगर में सड़क सुधरेगी व नाली निर्माण से नही होगी जाम,विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन

48 लाख से बनेगा मुक्त नगर में सड़क सुधरेगी व नाली निर्माण से नही होगी जाम,विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड आदर्श नगर क्षेत्र वार्ड 43 के नागरिकों को जल्द जर्जर सड़क से निजात मिलने वाली है। विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव व एमआईसी सदस्य पार्षद दीपक साहू ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में दो स्थान पर 48 लाख 59 हज़ार की लागत होने वाले सड़क सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पार्षद दीपक साहू एवं वार्ड के नागरिकों की मांग के अनुरूप शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया गया।वार्ड के सड़क व नाली को दुरुस्त करने की मांग की गई थी।जिसे भूमिपूजन कर आज पूरी की गई।सड़क सीमेंटीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी।

बता दे कि वार्ड क. 43 मनोज सिह के घर से अजय मिश्रा के घर तक एवं छत्तीसगढ़ आंगन के पास अन्य गलियों में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य लागत 18 लाख की राशि से निर्माण होगा ।

15वें वित्त से मुक्त नगर सहगल आटो वर्मा घर से लेकर इलेक्ट्रिकल तक एवं दिल्लीवार तक नाला निर्माण कार्य।जिसकी लागत 30 लाख 59 हज़ार से बनाया जाएगा नाली।जानकारी के मुताबिक दोनो निर्माण कार्य सड़क/नाली निर्माण कुल लागत 48 लाख 59 हज़ार है।

इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने विधायक/महापौर को निर्माण कार्य की भूमिपूजन किये जाने पर उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर मौजूद असफरो व निर्माण एजेंसी को सड़क एवं नाली निर्माण कार्य में पानी न रुके ऐसी ढलान और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा। इस अवसर पर सभापति राजेश यादव,पार्षद दीपक साहू, काशीराम कोसरे,मनीष साहू कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,विनायक नातू,उपअभियंता करण यादव,उपअभियंता प्रेरणा दुबे,अनिकेत यादव के अलावा भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहें।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…