• December 23, 2024

सुशासन सप्ताह: बेमेतरा जिले में विभिन्न स्थानों पर लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर 

सुशासन सप्ताह: बेमेतरा जिले में विभिन्न स्थानों पर लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत, भारत सरकार ने 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को जनता तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।*
*जिला बेमेतरा में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार, 23 दिसंबर को विभिन्न स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से निम्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। *
*कल दिसम्बर 2024 को बेमेतरा जिले के निम्नानुसार स्थानों पर समय 11:00 बजे से विभागीय कैम्प का आयोजन किया जाएगा ।जिला मुख्यालय के टाऊन हॉल के बाहर बेमेतरा,सामुदायिक भवन साजा, सतनाम भवन के बाहर नवागढ़ और बेरला ग्राम पंचायत सरदा स्कूल प्रांगण में विभिन्न विभागों राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगरीय निकाय, पंचायत विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी, कृषि, शिक्षा, खाद्य, पशु विभाग, मत्स्य विभाग, आदिवासी विभाग, लो.स्वा.या., आबकारी, ई.डी.एम. यातायात, जनसपंर्क आदि स्थानों पर शिविर लगाकर आम जनता को शासन की महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित किया जाएगा ।

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…