• December 24, 2024

मेयर और अध्यक्ष पदों पर आरक्षण 27 दिसंबर को, 10 जनवरी तक तैयारी पूरी नहीं हुई तो 6 महीने तक सकता है निकाय और पंचायत चुनाव

मेयर और अध्यक्ष पदों पर आरक्षण 27 दिसंबर को, 10 जनवरी तक तैयारी पूरी नहीं हुई तो 6 महीने तक सकता है निकाय और पंचायत चुनाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर तय किया गया है कि याद तैयारी 10 जनवरी तक पूरी हो जाती है तो फरवरी माह में चुनाव करा लिए जाएंगे। यदि तैयारी पूरी नहीं हो पाती तो चुनाव 6 महीने के लिए टल जाएंगे। इसकी वजह यह बताया गया है कि फरवरी और मार्च माह में परीक्षाएं हैं। इसे देखते हुए वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाना है। उपरोक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 27.12.2024 दिन शुक्रवार पूर्वान्ह (प्रातः 10:30 बजे से) पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में सम्पादित की जाएगी। नगर निगम मेयर के लिए सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए  सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अपरान्ह दोपहर 12:30 बजे से होगी।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…