• December 27, 2024

नए साल का स्वागत बनारस के तर्ज पर महा आरती से, 51 हजार दीपों से सजेगा शिवनाथ नदी का महमरा तट

नए साल का स्वागत बनारस के तर्ज पर महा आरती से, 51 हजार दीपों से सजेगा शिवनाथ नदी का महमरा तट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

1 जनवरी को शिवनाथ महोत्सव,बनारस की तर्ज पर होगी आरती,51 हजार दियों से सजेगा महमरा तट। साल के प्रथम दिन महमरा एनीकेट पर होने वाले शिवनाथ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है,ज्ञात हो कि 22 वर्षों तक पर लीज पर रही शिवनाथ नदी के लीज मुक्त होने पर यह आयोजन विगत 4 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन का यह पांचवां वर्ष है,साल के प्रथम दिन होने वाले इस आयोजन में सुबह से ही मेला उत्सव आरम्भ हो जाता है जहां हजारों लोग इसमें शिरकत करते हैं,इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है,आयोजक वरुण जोशी ने बताया कि दुर्ग में हमनें यह पहल पवित्र नदी को स्वच्छ और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु यह आयोजन कर रहे हैं,हमारी यह शिवनाथ नदी 22 वर्षों तक लीज पर रही शायद यह देश की पहली नदी होगी जिसके आजाद होने की खुशी पूरे जिले वासी मनाए हमारी मंशा यही है,इसबार नदी के तट पर आने वाले सभी वर्गों का हमनें ध्यान रखा है बच्चों को लिए जंपिंग और झूले लगाएं जा रहे हैं,360 वीडियो कैमरा भी लगाया जा रहा है,आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे जिससे यहां आने वाले पर्यटक साल के प्रथम दिन के अनुभव को अपने कैमरे सदैव के लिए संजोए रखने में समर्थ हों,इसके साथ ही संगीत प्रेमियों के लिए ऑर्केस्ट्रा रखा गया है,इसबार शिव पार्वती मंदिर को बस्तर पैटर्न में सजाया और पूजा जाएगा,संध्या 51000 दीपदान किए जाएंगे साथ ही बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर 11 पंडितों द्वारा विधि विधान से महाआरती की जाएगी,वरुण जोशी ने कहा संध्या की महाआरती को देखने दुर्ग ही नहीं बल्कि आस पास के जिलों सहित ओडिशा और महाराष्ट्र से भी भक्त आते हैं,उनकी गाड़ियों के लिए पार्किंग शिवनाथ मुक्तिधाम के पहले द्वारा में की गई है,आयोजन की समाप्ति नागपुर के टीम द्वारा इलेट्रॉनिक आतिशबाजी से की जाएगी जो कि अद्भुत होगा।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…