• December 29, 2024

निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट का विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट का विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। रविशंकर स्टेडियम में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का आज विधायक गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। मॉर्निंग विजिट में स्टेडियम पहुँचे विधायक ने खिलाड़ियों के साथ कोर्ट निर्माण के सभी कार्यों को जायजा लिए। मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारी और इंजिनियर ने बताया की 50 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। ड्राइंग डिज़ाइन के मुताबिक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह इंडोर बैडमिंटन कोर्ट शहर में खेल प्रेमियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। मौके पर उपस्थित इंजीनियरों को कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।
आरईएस के इंजिनियर ने बताया की 60% कार्य पूर्ण हो गया है। कोर्ट हिस्से की छत ढल गया है, स्लैब व दिवार खड़े करने पूरा हो गया है। शेष बचे हुए कार्य तीव्र गति से चल रहा है फरवरी के आखिरी तक कार्य पूर्ण हो जायेगा। खेल परिसर में लगने वाले सभी सामग्री उच्च गुणवत्ता के लगाए जा रहे।
दुर्ग शहर को खेल की दिशा में आगे बढ़ाने विधायक गजेन्द्र यादव लगातार प्रयासरत है। विधानसभा क्षेत्र में और खेल मैदान बनाने शासन से स्वीकृति दिलाये है। खेल को बढ़ावा देना उरला में भी एक स्टेडियम बनेगा। रविशंकर स्टेडियम के पास डेढ़ करोड़ की लागत से लगभग 13500 स्क्वायर फिट पर बन रहे इंडोर परिसर में एक साथ तीन बैडमिंटन कोर्ट रहेगा। दर्शक दीर्घा में 50 लोगों के बैठने के लिए सिटिंग एरिया होगा। वुडन फ्लोर के साथ एलईडी लाइटस होंगी जिससे सुबह व रात में भी बैडमिंटन खेल सकेंगे। निरीक्षण के दौरान साजन जोसफ, विनय गुप्ता, सोनू हजारे, किशोर अहिरवार, करण साहू, तपन मलिक, द्रोण ताम्रकार, भोला महोबिया और सुरेश मिश्रा उपस्थित रहे।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…