• December 30, 2024

महिला पुलिस के बेटे की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग बना कारण, मुख्य आरोपी फरार

महिला पुलिस के बेटे की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग बना कारण, मुख्य आरोपी फरार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। कसारीडीह सिविल लाईन क्वार्टर क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग को कारण बताया गया है। मृतक चेतन साहू 24वर्ष पिता गजेन्द्र साहू न्यू पुलिस लाईन दुर्ग का निवासी था। फिलहाल हत्या का मुख्य आरोपी लुकेश साहू फरार है,वहीं पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर 7 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के लिए उपयोग में लाए गए लाठी व डंडे भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिए गए है। हत्या के इस मामले में अहम बात है कि मृतक चेतन साहू और युवती दोनो की मां पुलिस विभाग में आरक्षक है,वहीं दूसरा पे्रमी मुख्य आरोपी लुकेश साहू सरगुजा का निवासी बताया गया है। बहरहाल हत्या की घटना से हरकत में आई पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चेतन साहू न्यू पुलिस लाईन में रहता था। वह न्यू पुलिस लाईन में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। वहीं हत्या के मुख्य आरोपी का भी उसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि हाल ही में मुख्य आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ चेतन साहू को देख लिया था,जो मुख्य आरोपी को नागवार गुजरा। इसी विवाद को सुलझाने रविवार की रात करीब 8.30 बजे के आसपास मुख्य आरोपी व युवती द्वारा चेतन साहू को सिविल लाईन क्षेत्र में बुलाया गया था। यहां उन तीनों के अलावा मुख्य आरोपी के साथ उसके साथी भी पहुंचे। बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद सुलझने के बजाय और अधिक बढ़ गया। जिससे गुस्से में मुख्य आरोपी व उसके साथियों द्वारा चेतन साहू से मारपीट की जाने लगी। जिससे घबराए चेतन साहू ने भागकर उनसे बचने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य आरोपी व उसके साथियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस बीच चेतन साहू अपनी जान बचाने सिविल लाईन में हमर क्लीनीक के पास स्थित एक क्वार्टर में घुस गया,लेकिन उसे वहां मदद नहीं मिली। तभी मुख्य आरोपी व उसके साथियों ने क्वार्टर के बरामदे में घुसकर चेतन साहू पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेतन साहू के चिल्लाने पर आसपास के रहवासियों को आते देख सभी हमलावर युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा रक्त रंजित चेतन साहू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चेतन साहू ने कुछ देर बाद दम तोड़ दी। हमले में चेतन साहू को सिर व गर्दन के पीछे गंभीर चोंटे आई थी। बहरहाल सिविल लाईन क्वार्टर क्षेत्र में हत्या की घटना सामने आने से रहवासियों में दहशत का माहौल है। रहवासियों का कहना था कि यहां प्रतिदिन नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस इसे नजरअंदाज करते जा रही है। जिससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसलें बुलंद है। रहवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त व पेट्रोलिंग व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…