• January 1, 2025

बाल विवाह कानूनी अपराध, कहीं भी होने की जानकारी मिले तो करें शिकायत

बाल विवाह कानूनी अपराध, कहीं भी होने की जानकारी मिले तो करें शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। बाल विवाह मुक्त बेमेतरा अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत बेरला के विश्राम गृह सभाकक्ष में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम और इसके निवारण के प्रभावी उपायों पर चर्चा करना था। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सुश्री पिंकी मन हर ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं और जनजागरूकता को प्राथमिकता दी जाए।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी  व्योम श्रीवास्तव ने बाल विवाह और बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह को न केवल सामाजिक बुराई, बल्कि कानूनी अपराध बताया और इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यशाला में परियोजना अधिकारी डॉ. विद्यानंद बोरकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जय प्रकाश कर्माकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.के. कुंजाम, नवा बिहान मितानीन समन्वयक सत्यभामा परगनिहा, पुलिस विभाग के भानु पटले, तथा विभिन्न विभागों और संस्थाओं के अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान बाल विवाह रोकथाम में सभी विभागों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने, जनजागरूकता अभियान चलाने और समय पूर्व तैयारी करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यशाला ने बाल विवाह मुक्त बेमेतरा के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखा।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…