• January 1, 2025

कुथरेल में युवा मंडल द्वारा आयोजित भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

कुथरेल में युवा मंडल द्वारा आयोजित भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

क्षेत्र के अनगिनत ऐसे युवा जो अपनी प्रतिभा और कल से अभिभूत है जिनको अपनी हुनर दिखाने के लिए मंच की आवश्यकता पड़ती है यही मंच जिसके द्वारा डांस के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे अनेक कलाकारो को मंच देने एवं सजाने का काम कुथरेल युवा मंडल ग्राम कुथरेल के द्वारा नव वर्ष के आगमन पर भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न पुरस्कारों से विजय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया डीजे डांस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए आयोजन समिति की ओर से विधायक जी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर के साथ किया गया, विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अंग्रेजी कैलेंडर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा यह प्रतियोगिता हमारे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।डांस एक ऐसी कला है, जो हमें अपने भावनाओं को व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम प्रदान करती है। यह हमें अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।आगे कहा कि डांस प्रस्तुति करने के लिए विभिन्न विधाओं के माध्यम के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र के डांस कलाकार इनाम आपने नाम करते हैं ऐसे हुनरमंद कलाकार हमारे क्षेत्र में विद्यमान हैं छत्तीसगढ़ गीत रीमिक्स सॉन्ग हिन्दी, गीत जैसे अनेक विधाओं में अपने कला को दिखाकर नाम रोशन कर रहे हैं।
इस दौरान सरपंच श्रीमती राजश्री चन्द्राकर, उपसरपंच लोमश चन्द्राकर, पूर्व जनपद सदस्य प्रदीप चन्द्राकर, समाजसेवी जितेंद्र साहू,अजय शर्मा, कुंदन चन्द्राकर सूबेदार अंडा थाना तुलसी राम साहू,महेंद्र चन्द्राकर,अध्यक्ष समीर साहू,उपाध्यक्ष उमेश साहू,दुर्गेश साहू,सचिव युवराज देशमुख, सहसचिव दिलीप साहू,कोषाध्यक्ष दुष्यंत देशमुख, मेघनाथ साहू ,राजू चन्द्राकर, बबलू मानिकपुरी,भरत यादव व समस्त ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…