• January 2, 2025

कलेक्टर से नागरिकों की समस्याओं के समाधान का अवसर, प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर से मुलाकात सीधे कर सकते हैं

कलेक्टर से नागरिकों की समस्याओं के समाधान का अवसर, प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर से मुलाकात सीधे कर सकते हैं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। नए साल से माह के प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों के त्वरित समाधान हेतु कलेक्टर कार्यालय, बेमेतरा में समय निर्धारित किया गया है। अब जिले के नागरिक हर माह के प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य शासकीय और अशासकीय समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के दौरान नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामुदायिक या सार्वजनिक मुद्दों को कलेक्टर के समक्ष रख सकते हैं। शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी, जिससे जनता का विश्वास बढ़ेगा।
कलेक्टर कार्यालय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित समुचित दस्तावेज और प्रमाण साथ लाएं, ताकि समस्याओं का निराकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
*यह प्रयास शासन और जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी ,9425564553 ,626574 1003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…