• January 3, 2025

जाबो अभियान: मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूक करने पहल, रैली निकाल दिया संदेश

जाबो अभियान: मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूक करने पहल, रैली निकाल दिया संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाताओं में मतदान के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार के महत्व से अवगत कराना और उन्हें चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। जाबो कार्यक्रम के तहत, विशेष रूप से उन युवाओं को लक्षित किया जा रहा है जिनकी आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण हो गई है और जो आगामी चुनावों में अपना मतदाता पंजीकरण कराना चाहते हैं।

 

इसके साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार की त्रुटि या सुधार के लिए दावे और आपत्तियां समय पर प्राप्त की जाएं।
कार्यक्रम हेतु जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर रहा है, जिसमें नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, प्रचार पत्र, सोशल मीडिया और अन्य जनसंचार साधनों का उपयोग किया जा रहा है, इसके माध्यम से नागरिकों को यह बताया जा रहा कि वे अपने नाम को मतदाता सूची में जोड़ने, सुधार करने, या वोट डालने के अधिकार के लिए किस प्रकार सक्रिय रूप से कदम उठा सकते हैं। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली शुद्ध और त्रुटि रहित बने ताकि चुनावों में सभी नागरिकों की सहभागिता सही तरीके से हो सके।
इस अभियान के अंतर्गत नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली में 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नागरिक नवीन मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकें। इसके लिए जिलों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और फोटोग्राफ्स आयोग को प्रेषित किए जा रहें है ताकि मतदान प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके।

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…