• January 8, 2025

पं प्रदीप मिश्रा जी की कथा सुनने पहुंचे विधायक गजेन्द्र यादव, शिव पुराण में हुए लीन

पं प्रदीप मिश्रा जी की कथा सुनने पहुंचे विधायक गजेन्द्र यादव, शिव पुराण में हुए लीन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिवपुराण की कथा सुनने आज विधायक गजेन्द्र यादव कार्यकर्त्ताओ के साथ आयोजन स्थल छुरिया हालेकोसा जिला राजनांदगाव पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा सुने और आरती में भी शामिल हुए। श्री शिवाय नमस्तभयु का जाप करते हुए दुर्गवासियों के सुख- समृद्धि के लिए कामना किये। पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए हालेकोसा में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उल्लेखनीय है कि 04 जनवरी से पंडित प्रदीप मिश्रा जी का कथा वाचन हो रहा है, जिसे सुनने के लिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य शहरों एवं जिलों से भी लोग हालेकोसा में कथा स्थल पहुंच रहे हैं। आज पंडित मिश्रा जी के कथा वाचन का 5वां दिन रहा। पं. मिश्रा जी ने बताया की शिव महापुराण आपके भीतर विश्वास और भरोसा पैदा करती है। शिव जी पर विश्वास और सच्ची श्रद्धा से एक लोटा जल से सभी समस्या का हल होता है। अपने घर परिवार के सदस्यो में ऐसे संस्कार दे की गलत फैशन और गलत भोजन प्रवेश न करने दे ताकी समाज संस्कारवान बने। उन्होंने कहा की जातिवाद और संप्रदायवाद के नाम पर बाँटने वालों से सजग रहे। किसी का भरोसा और विश्वास तोड़ना पाप की श्रेणी में आता है। बेटियों को शिक्षा में आगे बढ़ाये।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…