• January 10, 2025

कांग्रेस में कई महिला नेत्रियां दावेदार, मृणालनी समर्थ की नये चेहरे के रूप में चर्चा, कल्पना देशमुख भी दौड़ में

कांग्रेस में कई महिला नेत्रियां दावेदार, मृणालनी समर्थ की नये चेहरे के रूप में चर्चा, कल्पना देशमुख भी दौड़ में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आगामी दिनों में होने वाले नगर निगम के चुनाव में महापौर पद के लिए कई महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में सामने आ रहे है। नगर निगम की महापौर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में करारी पराजय झेल चुकी कांग्रेस के लिए निगम महापौर का चुनाव पहाड़ तोडऩे के समान है। वहीं दूसरी ओर नेये चेहरे की तलाश भी जारी है।
कांग्रेस में निगम महापौर के लिए सबसे पहला नाम सत्यवती वर्मा का चर्चा में है। जो नगर निगम की पार्षद रहने के साथ एम.आई.सी. की प्रभारी भी है। श्रीमती वर्मा नगर निगम के पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा की पत्नि है। स्वभाव से सरल सहज और मिलनसार है। पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहने के साथ पिछली सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके है। श्री वर्मा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अपने व्यवहार को लेकर लोकप्रिय है इसलिए कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ इनके लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। इसके बाद महापौर के लिए रामकली यादव का नाम भी चर्चा में है। रामकली यादव का नाम पूर्व विधायक अरूण वोरा आगे बढ़ा रहे है। रामकली यादव पिछले परिषद में पार्षद का चुनाव हार चुकी है पिछली सरकार में आयोग का पद इन्हें जरूर मिला था लेकिन इस समयावधि में कार्यकर्ताओं से दूर रही। पिछले पांच साल में उन्हें कांग्रेस के किसी आयोजन में नहीं देखा गया और कांग्रेस भवन में भी कभी नजर नहीं आई। रामकली यादव केवल वोरा निवास में ही उपस्थिति दर्ज कराती रही है। इसलिए अरूण वोरा रामकली का नाम आगे बढ़ा रहे है। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता रामकली के लिए काम करने तैयार होंगे इसमें संदेह है। महापौर पद के लिए चर्चा में कल्पना देशमुख का नाम भी चर्चा में है। सुश्री कल्पना देशमुख जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस की 17 वर्ष तक अध्यक्ष रह चुकी है । इसके अतिरिक्त प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव का दायित्व संभालने के बाद वर्तमान में प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष है। भूपेश बघेल के अध्यक्षीय कार्यकाल में प्रदेश कार्यकारिणी में भी शामिल रही है। पिछले विधान सभा चुनाव में राजनांदगांव व दुर्ग लोकसभा के चुनाव में भी प्रभारी रह चुकी है। महिला उत्पीडऩ कोर्ट में भी नौ साल तक सदस्य रही है। पेशे में जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता है। व्यवहार कुशल होने के कारण लोकप्रिय भी है। बोरसी की दो बार की पार्षद प्रेमलता पोषण साहू का नाम भी महापौर के दावेदार के लिए चर्चा में है। इसके अतिरिक्त कुछ नये चेहरों के नाम भी चर्चा में सामने आ रहे है। इसमें मृणालनी समर्थ का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। श्रीमती समर्थ सरल सहज और विनम्र होने के साथ बेहद व्यवहार कुशल है और पूरे शहर में लोकप्रिय है। श्रीमती समर्थ कसारीडीह स्थित साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ की पत्नि है। श्रीकांत समर्थ कांग्रेस से तीस साल से ज्यादा समय से सक्रिय है।
ब्लाक अध्यक्ष पार्षद होने के साथ निगम में एम.आई.सी. प्रभारी भी रह चुके है। श्री समर्थ अपने व्यवहार से पूरे शहर के साथ पार्टी में भी लोकप्रिय है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके आत्मीय संबंध है। श्रीकांत समर्थ हर चुनाव में पार्टी के लिए काम करते रहे है। समर्थ परिवार का वोरा परिवार केसाथ गहरा रिश्ता जग जाहिर है। इसलिए मृणानली समर्थ का नाम नये चेहरे के रूप में सबसे ज्यादा चर्चा में है।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…