• January 10, 2025

पार्षद अरुण जोशी और अवनीश सिंह ने आप की सदस्यता की ग्रहण

पार्षद अरुण जोशी और अवनीश सिंह ने आप की सदस्यता की ग्रहण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आम आदमी पार्टी कार्यालय दुर्ग में जिला के लोकप्रिय जनसेवक श्री अरूण जोशी एवं कसारीडीह वार्ड 43 के ईंजीनियर अवनीश सिंह ने देश के लोकप्रिय जन नेता आदरणीय अरविन्द केजरीवाल जी जनहितैषी निती एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दुर्ग जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने अरूण जोशी एवं ईंजीनियर अवनीश सिंह को पार्टी का गमछा एवं टोपी पहना कर विधीवत सदस्यता दिलाई। पार्टी कार्यालय में उपस्थित जिला संगठन मंत्री श्री रवि साहू, उपाध्यक्ष अशोक पटवा, आनन्द नरेरा, गणेश राव, श्रीमती सुनीता यादव, संगीता यादव ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री अरूण जोशी ने कहा कि मै सतनामी समाज का हूँ पार्टी जो आदेश और निर्देश देगी उसका निष्ठा पूर्वक पालन करूँगा शीघ्र ही मैं सायकल से पूरे दुर्ग के 60 वार्डों में पार्टी का प्रचार प्रसार करूँगा।


Related News

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…
महापौर अलका बाघमार ने पूरा किया वादा, पटरी पार का सबसे बड़ा जवाहर नगर खेल मैदान हाईमास्ट लाइट से जगमगाया

महापौर अलका बाघमार ने पूरा किया वादा, पटरी पार का सबसे बड़ा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर पटरी…