• January 12, 2025

वार्डों में बनेगी सीमेंटीकृत सड़क, विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से मिली 99 लाख की स्वीकृति

वार्डों में बनेगी सीमेंटीकृत सड़क, विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से मिली 99 लाख की स्वीकृति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों पर सीमेंटीकरण सड़क बनाने शासन से स्वीकृति मिली है। आवागमन को बेहतर बनाने विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से शहर के सभी कच्ची सड़कों को दुरुस्त करने लगातार कार्य किया जा रहा है। नागरिकों के मांग अनुरूप विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति विष्णुदेव साय सरकार में मिल रही है।
विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनता ने जर्जर सड़क के कारण आने जाने में हो रही समस्या से अवगत कराते हुए सीसी रोड की मांग किये थे। विधायक गजेन्द्र यादव ने सड़क स्वीकृत होने वाले वार्ड के नागरिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा की मान. विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, डबल इंजन की सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है।
इन कार्यों के लिए मिली स्वीकृति
वार्ड में 01 दो स्थान, वार्ड 02 में 02 स्थान, वार्ड 03 में दो स्थान, वार्ड 49 में 02 स्थान, वार्ड 44 वार्ड 51 में भी सीमेंटीकरण सड़क बनाने अधोसंरचना मद से 99.90 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…