• January 13, 2025

एनएसयूआई का पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू, सोनू साहू बनाए गए सदस्यता अभियान के दुर्ग संभाग प्रभारी

एनएसयूआई का पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू, सोनू साहू बनाए गए सदस्यता अभियान के दुर्ग संभाग प्रभारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

एनएसयूआई पूरे प्रदेश में एक लाख नए सदस्य बनाने जा रही है। इसके लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इसका लक्ष्य प्रदेश के सभी कालेजों के छात्रों को संगठन से जोड़ना है। शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा, इस अभियान के तहत एनएसयूआई के पदाधिकारी प्रदेश के हर कॉलेज कैंपस में जाकर छात्रों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जिसके लिए प्रदेश पांच संभागों में प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसके तहत दुर्ग संभाग में सदस्यता अभियान के लिए संगठन द्वारा एन एस यू आई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू को दुर्ग संभाग में सदस्यता अभियान कि मॉनिटरिंग कि जिम्मेदारी सौंपकर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोनू साहू ने बताया कि छात्रों को संगठन से जोड़ने के साथ ही छात्रों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे। संगठन के मुताबिक, यह कदम छात्रों के अधिकारों की रक्षा और भाजपा सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए है। कॉलेज कैंपस के जरिए छात्रों को संगठन से जोड़ते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा।
महाविद्यालय स्तर पर भी सौंपी जाएगी जिम्मेदारी सदस्यता अभियान का शुभारंभ के साथ सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता से काम करने का आह्वान किया जाएगा निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य एनएसयूआई पदाधिकारी करेंगे। एक लाख नए सदस्य बनाने संबंधित यह अभियान 11 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा जिसको लेकर कल सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में शनिवार को किया गया।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…