• January 14, 2025

मकर संक्रांति : विधायक गजेन्द्र यादव ने दिलाई बच्चों को खुशियों की पतंग, बच्चों ने कहा थैंक यू विधायक जी

मकर संक्रांति : विधायक गजेन्द्र यादव ने दिलाई बच्चों को खुशियों की पतंग, बच्चों ने कहा थैंक यू विधायक जी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। मकर संक्रांति का पर्व आज बच्चों के लिए बेहद खास हो गया जब शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने उन्हें पतंग दिलाई। शिक्षक नगर में भ्रमण के दौरान प्रभात टॉकीज चौक के पास उपस्थित बच्चों ने अपने चहेते विधायक को देख आवाज लगाई फिर क्या विधायक गजेन्द्र यादव गाड़ी से उतरकर बच्चों से मिले और मकर संक्रांति की बधाई दी। बच्चों ने विधायक से फोटो खिंचाने के बाद पतंग की मांग करने पर पास में स्थित पतंग दुकान ले गए और सभी को उनके मनपसंद पतंग और मांजा दिलाये। इससे उनकी संक्रांति पर स्कूल की छुट्टी दुगुनी हो गई। बच्चों ने विधायक से काफी देर तक बात चीत किये और पतंग दिलाने थैंक यू बोले। बच्चों ने विधायक गजेन्द्र को बताया की कुछ माह पूर्व उनके द्वारा दिलाये गए बैट, बॉल व क्रिकेट किट से वे प्रतिदिन मैच की प्रैक्टिस करते है बच्चों ने अपने संग क्रिकेट खेलने आमंत्रित भी किये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश व प्रदेश में विभिन्न त्योहार मनाये जाते हैं। ये त्यौहार हमारे जीवन में खुशियां व उमंग भरते हैं। त्योंहारों के माध्यम से लोगों में आपसी प्रेम, सदभाव, भाईचारे का वातावरण बनता है। मकर संक्रांति भारत एक प्रमुख पर्व है, जो पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इस दिन से ऋतु परिवर्तन की शुरुआत भी होती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व होता है।


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…