• January 15, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान मोर आस के तहत आवास आवंटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान मोर आस के तहत आवास आवंटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर पालिका निगम रिसाली में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मोर मकान मोर आस के तहत आवास आवंटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर लॉटरी पद्धति से हितग्राहियों को आवास वितरित किया गया।
साथ ही पौनी पसारी योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को व्यवसायिक चबूतरे प्रदान किया, जिससे उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ने का अवसर मिले। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को घर का सपना साकार करने स्वावलंबी समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी आवासहीन पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी सरकार श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन प्रदेश के आवासहीनों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी। फिछले दिनों नगपुरा में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के लिए 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना की घोषणा की है। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ को 4 लाख नए आवास के लिए सहमति दी है। उन्होंने कहा नये सर्वे में अब हितग्राहियों की मासिक आय सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित भूमि या पांच एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी अब इस योजना के तहत पात्र होंगे । हितग्राही अब स्वयं भी अपने आवास हेतु मोबाइल एप के जरिए आवेदन और सर्वेक्षण कर सकते हैं। सबका साथ सबका विकास करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से* आयुक्त मोनिका वर्मा ज महापौर शशि सिन्हा सभापति केशव बंछोर जी, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू , पार्षद विधि यादव , एम आई मेंबर सीमा साहू , रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे , मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल , अजीत चौधरी जी, अमन शर्मा रिसाली नगर पालिका निगम कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…