• January 15, 2025

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव, नवदाम्पत्य को शुभकामनायें दी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव, नवदाम्पत्य को शुभकामनायें दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।

सिविल लाइन स्थित विवेकानंद भवन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। गायत्री परिवार के आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हो रहे विवाह संस्कार की प्रशंसा किये और वैवाहिक जीवन में बंधने वाले सभी जोड़ो के पास पहुंचकर शुभकामना दिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज 34 वर-वधु एक ही मंडप के नीचे दांपत्य सूत्र में बंधे। गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों ने इस योजना का लाभ लिये है। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल तथा उपस्थित पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने सभी वर-वधु को खुशहाल और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विभाग की ओर से वधू के नाम 35 हजार का चेक का चेक प्रदान किया गया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को विवाह के समय वित्तीय सहायता प्रदान करना, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा बाल विवाह को रोकना है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को मिलने वाली राशि मान. विष्णुदेव साय सरकार में बढ़ाकर 35 हजार किया गया है।


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…