• January 16, 2025

बोरसी में 25 साल पुराने सीवरेज का होगा संधारण, चंडी मंदिर सड़क का डामरीकरण

बोरसी में 25 साल पुराने सीवरेज का होगा संधारण, चंडी मंदिर सड़क का डामरीकरण

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। बोरसी कॉलोनी के नागरिकों की लंबित मांग पूरी हुई है। 25 साल पूर्व बने सिवरेज लाइन को फिर से नया बनाया जाएगा। अब बरसात में पानी निकासी की समस्या नहीं होगी। इसी प्रकार चंडी मंदिर के सामने सड़क का डामरीकरण करने विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्त्ता और वार्डवासियो की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। विधायक गजेन्द्र के पहल उनकी समस्या का समाधान हेतु विकास कार्य कराने नागरिकों जोरदार आतिशबाजी से स्वागत किये आभार भी जताये।
बोरसी कॉलोनी के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से मिलकर सिवरेज लाइन की समस्या से अवगत कराये थे। बरसों पुराने बना हुआ सिवरेज जगह जगह जर्जर हो चुका है जिससे बरसात के सीजन में परेशानी होती है। इसी प्रकार चंडीमंदिर वार्ड के प्रमुख सड़क डामरीकरण करने मांग किये थे जिसे विधायक के पहल पर स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की चंडीमंदिर वार्ड 33 में सड़क डामरीकरण तथा वार्ड 50 बोरसी कॉलोनी में 25 साल पुराने सिवरेज लाइन जो की जर्जर हो चुका है उसे फिर से नया बनाने हेतु भूमिपूजन किया। माननीय विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में आवागमन को सुगम बनाने के लिए दुर्ग की सभी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
इस अवसर पर पार्षद शशि द्वारिका साहू, देवनारायण चंद्राकर, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, मनीष साहू, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, भूपेंद्र साहू, साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, संतोष सोनी, मनोज यादव, सरस्वती साहू, कुलदीप साहू, दिनेश नलोडे, नारायण शर्मा, आसिफ अली, अविनाश राजपूत, और कुंदन साहू उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…