• January 18, 2025

बेमेतरा और दुर्ग की सीमा के करीब दिखा टाइगर, रेस्क्यू के लिए फारेस्ट की टीम मोर्चे पर, तेंदुभाठ और मोहभट्टा के आसपास दो दिन से देखा जा रहा

बेमेतरा और दुर्ग की सीमा के करीब दिखा टाइगर, रेस्क्यू के लिए फारेस्ट की टीम मोर्चे पर, तेंदुभाठ और मोहभट्टा के आसपास दो दिन से देखा जा रहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा और दुर्ग जिले से सटे क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दो दिनों से साजा ब्लॉक के मोहभट्टा, महुआभाट, मोहतरा और तेंदुभाठ के आसपास एक बाघ और शावक देखा जा रहा है। पुलिस में दी गई सूचना के बाद से वन विभाग दुर्ग की टीम दोनों के रेस्क्यू के लिए सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह बाघ को पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के गन्ने के खेत के आसपास देखा गया है। इसके बाद बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन बेमेतरा ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आपके क्षेत्र में घूम रहे बाघ से दूरी बनाकर रखें। जानकारी के मुताबिक महुवा भाठा में सूचना मिली थी, मोहतरा से साजा बिजली ऑफिस के पीछे पहुंचा है बाघ सबसे पहले देखा एक बकरी चरवाहे ने 12 बजे का था समय ,ग्रामीणों में दहशत का मौहाल है,और आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया ग्रामीण और पुलिस प्रशासन अपने अमले के साथ पहुंचे हैं संबंधित क्षेत्र पर बाघ के बाल और उसके फुटप्रिंट मिले हैं आसपास अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ग्रामीणों को घर से बाहर न निकलने की दी गई है हिदायत।

इसके अलावा, कृपया अपने घर से बाहर न निकलें और उन जगहों पर न जाएं जहां हाल ही में बाघ को देखा गया था। बाघ को भागने का रास्ता दें , और इसे दूर जाने का एक तरीका दें। राजस्व, वन और पुलिस के फील्ड अधिकारी बाघ को पकड़ने के लिए 24×7 काम कर रहे हैं।
कृपया सुरक्षित रहें। बेमेतरा जिले में हाल ही में बाघ की मौजूदगी के कारण प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने सभी नागरिको से अनुरोध किया कि अपने घरों से बाहर न निकलें और उन स्थानों से बचें जहां हाल ही में बाघ को देखा गया है।

क्या करें, क्या न करें: बाघ से उचित दूरी बनाए रखें ।
इसे कोने में ना घेरे बल्कि भाग जाने, का रास्ता दें । घर के आसपास सतर्क रहे बच्चों को घर से बाहर ना जाने दें । राजस्व, वन और पुलिस के फील्ड अधिकारी बाघ को पकड़ने के लिए 24×7 काम कर रहे हैं।
कृपया सुरक्षा का ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। प्रशासन आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। सुरक्षा ही प्राथमिकता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…