• January 23, 2025

डीईओ कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक कोसले सहित 21 अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे ड्यूटी, कलेक्टर ने काटी एक दिन की सैलरी, कारण बताओ नोटिस भी थमाया, देखिए सारे कर्मचारियों के नाम

डीईओ कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक कोसले सहित 21 अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे ड्यूटी, कलेक्टर ने काटी एक दिन की सैलरी, कारण बताओ नोटिस भी थमाया, देखिए सारे कर्मचारियों के नाम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

बुधवार को कलेक्टर रणबीर शर्मा निरीक्षण करने सुबह 10 बजे अचानक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गए थे। जांच के दौरान 21 अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इस पर कलेक्टर ने फटकार लगाई। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पर कार्रवाई के लिए डीईओ को निर्देशित किया था। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने व बुधवार एक दिन के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। अगली बार इस तरह की स्थिति निर्मित होने पर और कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों में सहायक संचालक एसपी कोशले, जिला सांख्यिकी अधिकारी सुनील तिवारी, वरिष्ठ लेखा परीक्षक गजाधर प्रसाद बघेल, सहायक ग्रेड-1 सुधीर हरि श्रीवास्तव, लेखापाल भूपेंद्र पांडेय, सहायक ग्रेड 2 में सुभाष कुमार पाटिल, चेतन बंजारे, प्रवीण सिंह राजपूत, सहायक ग्रेड-3 में स्नेहलता महेश्वरी, विवेक दत्त कोशले, डीओसी फनेन्द्र लोधी, डाटा एंट्री ऑपरेटर में जितेंद्र प्रसाद गोयल व अनिल कुमार यादव, भृत्य शेखर लाल, प्रवीण कुमार, समीर परगनिया, ओंकार प्रसाद वर्मा, सहदेव कुमार साहू, सहायक परियोजना अधिकारी जय प्रसाद, बीआरपी रेणुका चौबे, नीलिमा वर्मा लिटरेसी शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे सुनिश्चित करें कि सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर ड्यूटी पहुंचे। वे ऐसे ही औचक निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे। कर्मचारियों के नदारत होने पर जिम्मेदार अफसरों की भी जिम्मेदारी तय होगी।

 


Related News

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…
वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…