• January 26, 2025

कंडरका में प्राचार्य और प्रधान पाठक भिड़े, प्रधान पाठक ने प्राचार्य पर लगाया ट्रांसफर की धमकी देकर अभद्रता करने का आरोप

कंडरका में प्राचार्य और प्रधान पाठक भिड़े, प्रधान पाठक ने प्राचार्य पर लगाया ट्रांसफर की धमकी देकर अभद्रता करने का आरोप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा|

शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कंडरका के संकुल प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र झा पर प्रधान पाठकों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बेरला बीईओ को ज्ञापन सौंपा। आवेदन में बताया गया है कि संकुल प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र झा 18 जनवरी को बोरसी के शासकीय प्राथमिक शाला में बैठक रखे थे। जहां प्राचार्य ने प्रधान पाठक योगेश कुमार निर्मलकर के साथ अभद्र व्यवहार किया। योगेश का आरोप है कि राजेंद्र झा ने ट्रांसफर की धमकी देते हुए ऑफिस से बाहर करने कहा। इस घटना क्रम के के बाद से संकुल के प्रधान पाठक किसी भी संकुल की बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरसी के प्रधानपाठक विष्णु साहू, ललित कुमार परगनिहा शामिल रहे। इसके बाद मामले में जांच शुरू हो गई है। विवाद किन कारणों से हुआ, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल प्राचार्य के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। हटाने की मांग उठने लगी है

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को…
बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को दी सख्त हिदायत

बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की…
विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप…