• January 26, 2025

विजय बघेल की पसंद को तवज्जो, दुर्ग से अल्का बाघमार भाजपा की मेयर प्रत्याशी घोषित

विजय बघेल की पसंद को तवज्जो, दुर्ग से अल्का बाघमार भाजपा की मेयर प्रत्याशी घोषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । नगर निगम के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में कई महिला नेत्रियों ने दावेदारी की। लेकिन पार्टी हाई कमान ने सांसद विजय बघेल की पसंद को तरजीहद दी है। पार्टी ने अल्का बाघमार को उम्मीदवार बनाया है।  अल्का वाघमार स्वभाव से सरल सहज और व्यवहार कुशल भाजपा नेत्री है। व्यक्तित्व भी प्रभावशाली है। समाज शास्त्र में एम.ए.शिक्षित है और वर्ष 2014 में नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी है। निगम की कार्यप्रणाली से भली भांति परिचित है। श्रीमती बाघमार वर्तमान में जिला भाजपा की उपाध्यक्ष है। इसके साथ-साथ गंजपारा सदन मंडल की संगठन प्रभारी लोकसभा चुनाव में विधानसभा स्तरीय कालसेंटर प्रभारी शक्ति केन्द्र की संयोजिका जिला सेवा पखवाड़ा की प्रभारी, अंजोरा मंडल की चुनाव अधिकारी व आंतरिक शिकायत समिति व स्थानीय शिकायत निवारण समिति की सदस्य है। इससे पहले श्रीमती बाघमार नगर निगम में पार्षद रहने के दौरान अपील समिति की सदस्य रहने के साथ जिला महिला मोर्चा की महामंत्री भी रह चुकी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं में मंडल व जिला संयोजिका का दायित्व भी निर्वहन किया है। सामाजिक गतिविधियों में भी श्रीमती बाघमार का योगदान है। श्रीमती बाघमार मनवा कुर्मी ईकाई भिलाई की सेक्टर प्रतिनिधि स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय सदस्य, अपना सेवा समिति की पूर्व अध्यक्ष के साथ सनातन धर्म की शहर महिला की अध्यक्ष भी है। पूर्व में वे सरोज पांडेय खेमे में सक्रिय रहीं। पार्षद चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने विजय बघेल की तरफ रुख किया। चुनाव में उनका पल्ला भारी माना जा रहा है। कांग्रेस्वके पास उनका तोड़ नहीं नजर आ रहा है। उनका मेयर बनना तय माना जा रहा है।

 


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…