• January 27, 2025

कांग्रेस ने प्रेम लता साहू पर जताया भरोसा, दुर्ग निगम महापौर की उमीदवार घोषित, दो बार की हैं पार्षद

कांग्रेस ने प्रेम लता साहू पर जताया भरोसा, दुर्ग निगम महापौर की उमीदवार घोषित, दो बार की हैं पार्षद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी दुर्ग निगम महापौर के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने दो बार की पार्षद प्रेम लता पोषण साहू को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का करीबी माना जाता है। प्रेम लता के पति लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। प्रेम लता की टिकट फाइनल होते ही साहू समाज सक्रिय हो गया है। सोमवार की सुबह यह खबर सामने आने के साथ ही प्रेम लता के बोरसी स्थित उनके निवास में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की है। लेकिन अनुशंसित लेटर जारी किया गया है, जिससे उनका नाम तय माना जा रहा है। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की प्रेम लता के साथ भाजपा की अल्का बाघमार का सीधा मुकाबला होगा।


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…