• January 27, 2025

घोषणा के बाद विधायक निवास में आभार जताने पहुंचे उम्मीदवार, गजेन्द्र ने दिया जीत का मूलमंत्र

घोषणा के बाद विधायक निवास में आभार जताने पहुंचे उम्मीदवार, गजेन्द्र ने दिया जीत का मूलमंत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग नगर निगम के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा में दुर्ग शहर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव की पसंद पर पार्टी ने भरोसा जताया है और उनके सिफारिश वाले नामों पर ही मुहर लगायी है।
विधायक गजेन्द्र यादव पिछले एक वर्ष से शहर के विभिन्न वार्डो में लगातार दौरा करके फीडबैक लेने का काम करते रहे है। इस आधार पर उन्होंने शहर के एक-एक वार्डो का पूरा ध्यान रखा है और काम करने वाले सक्रिय व निष्ठावान लोगों को अवसर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सर्वाधिक तौर पर भाजपा के उम्मीदवारों को सफलता हासिल होगी। टिकट की घोषणा के बाद विधायक निवास मेें प्रत्याशीगण आभार जताने पहुंच रहे हैं। सोमवार को नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता अजय वर्मा व पूर्व पार्षद राकेश सेन भी पहुंचे और विधायक का अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया। वार्ड 28 से राकेश सेन की पत्नी ममता सेन को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव ने पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को अवसर दिया है। इस बार भारी संख्या में भाजपा के पार्षद चुनकर आयेंगे और पिछले 5 वर्ष से भाजपा पार्षद दल जिन ज्वलंत मुद्दों को लेकर मुखर रहा है उसका निराकरण इस परिषद के कार्यकाल में होगा। वार्ड 53 से इस बार भाजपा ने मिलनसार व व्यवहारिक विनायक नातू को उम्मीदवार बनाया है। विधायक श्री यादव ने आभार व्यक्त करने पहुंच रहे उम्मीदवारों से अपने-अपने वार्ड में जुट जाने का निर्देश देते हुए जीत का मूलमंत्र भी दिया है। श्री यादव ने कहा है कि वे स्वयं शहर के विभिन्न वार्डो में प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सक्रिय रहेेंगे।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…