• January 27, 2025

जिला न्यायालय में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

जिला न्यायालय में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर, बेमेतरा में 26 जनवरी के अवसर पर 76 वां गणतंत्र दिवस “स्वर्णिम भारतः विकास और विरासत थीम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा ध्वजारोहण कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। उक्त दिवस के अवसर जिला न्यायालय में कार्यरत् अधिकारियों / कर्मचारियों एवं उनके नन्हें मुन्हें बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ की राज्यकीय गीत “अरपा पैरी के धार” से किया गया। कार्यक्रम उपरांत प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री ने कहा कि हमें भारत के नागरिक होने के नाते हमारे अधिकारों की भली-भांति जानकारी है और उसके लिए हम सभी सदैव जागरूक भी रहना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, एलडीसीएस स्टॉफ एवं समस्त न्यायिक कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…