• January 28, 2025

भाजपा की नामांकन रैली विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्त्ताओ का उत्साहवर्धन किया

भाजपा की नामांकन रैली विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्त्ताओ का उत्साहवर्धन किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग निगम चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषित महापौर एवं पार्षदो ने अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किये। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय नेत्री सरोज पाण्डेय एवं विधायक गजेन्द्र यादव के साथ सभी प्रत्याशीयों ने कलेक्टरेट में नामांकन जमा कर रैली के साथ सभा स्थल पहुँचे और शहर सरकार से कांग्रेस को हटाकर भाजपा का परचम लहराने अपील किये। बीते 5 साल में कांग्रेसी महापौर द्वारा किये भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए भाजपा सरकार की एक साल की उपलब्धि पर मुहर लगाने अपील किये।
आज भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कलेक्टोरेट जाकर नामांकन का दूसरा से दाखिल किये। नामांकन पश्चात् पुराना बस स्टैंड में सभा का आयोजन किया गया जहाँ भाजपा नेताओं ने निगम चुनाव में सभी प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने कार्यकर्त्ताओ में ऊर्जा का संचार किये। नगरीय निकाय चुनाव के लिये मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। दुर्ग निगम चुनाव के लिए महापौर एवं पार्षदो को चुनने 11 फरवरी को मतदान किया जाना है।
हजारों की संख्या में पहुँचे कार्यकर्त्ताओ को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए बीते पांच साल से दुर्ग की जनता कांग्रेस सरकार का दंश झेल रही है अब इन्हे उखाड़ फेकना है। दुर्ग निगम में बैठकर कांग्रेसियों ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। जनता को पानी, बिजली और सफाई जैसे आवश्यक कार्य को भी ठीक से नहीं किये। भाजपा सरकार में किये कार्यों को दिखाकर झूठ बोलते रहे। प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार आते ही गांव, गरीब, किसान,मजदूर, महिला, युवा सभी का सम्मान बढ़ाये है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने महापौर प्रत्याशी श्रीमति अलका बाघमार को प्रचंड मतो से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा की मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में जनता का जीवन खुशहाल हुआ है। दुर्ग शहर में विकास की श्रृंखला बनी हुई है। दुर्गवासियो की हर मांग भाजपा सरकार में पूरी हो रही है। एक साल में ही विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृति किये है। महतारी वंदन से महिलाओ का मान बढ़ा है। इसके पूर्व महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी का आभार जताये।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…