• February 2, 2025

शहरी सरकार के चुनाव में कांग्रेस से धीरज व भाजपा से गजेन्द्र की डिमान्ड, वोरा की मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रचार की मांग

शहरी सरकार के चुनाव में कांग्रेस से धीरज व भाजपा से गजेन्द्र की डिमान्ड, वोरा की मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रचार की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आगामी 11 फरवरी को मतदान से होने जा रहे शहरी सरकार के चुनाव के लिए नाम वापसी व चुनाव चिन्ह के आबंटन के बाद चुनावी प्रचार शुरू हो गया है। महापौर प्रत्याशी के साथ विभिन्न वार्डो के प्रत्याशियों ने मतदाताओं से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। प्रचार व जनसंपर्क में भाजपा में विधायक गजेन्द्र यादव व कांग्रेस में महापौर धीरज बाकलीवाल की डिमान्ड की जा रही है। वहीं मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पूर्व विधायक अरूण वोरा की मांग की जा रही है।
यहां गौरतलब है कि पिछले विधान सभा के चुनाव में भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव ने 48 हजार से अधिक मतों से रिकार्ड जीत हासिल की है। बड़े अंतर से मिली जीत के बाद भी भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है और लोगों के साथ पहले की तरह ही सामान्य है। विधायक बनने के बाद श्री यादव ने शहर की जनता के साथ सतत संपर्क बनाए रखा है। और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रहे है। श्री यादव शहर के लगभग सभी वार्डो में गए है और बेहद लोकप्रिय है। इसलिए वार्ड के भाजपा प्रत्याशी श्री यादव से अपने-अपने वार्डो में जनसंपर्क व सभा के लिए डिमान्ड कर रहे है। श्री यादव ने विभिन्न वार्डो में कार्यालयों का उद्घाटन करने के साथ जनसंपर्क शुरू कर दिया है। सुबह से लेकर रात तक विभिन्न वार्डो में भी यादव लगातार दौरा कर रहे है।
इसी तरह कांग्रेस में नगर निगम के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की प्रचार के लिए भारी डिमान्ड है। पिछली परिषद में श्री बाकलीवाल महापौर रह चुके है। शहर के साठ वार्डो की पृष्ठभूमि से भी भलीभांति वाकिफ है। सरल सहज व विनम्र व्यवहार की वजह से पूरे शहर में लोकप्रिय है। पार्टी के नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी श्री बाकलीवाल के कायल है। महापौर रहने के दौरान श्री बाकलीवाल ने बुनियादी समस्याओं के निराकरण की दिशा में बेहतर काम किया है। ठगड़ाबांध पिकनिक स्पाट, शंकर नगर नाला सुद्ढीकरण, पेयजल की उपलब्धता की दिशा में किए गए काम को सराहा गया है। शहर के विभिन्न वार्डो में कांग्रेस के प्रत्याशी महापौर धीरज बाकलीवाल को अपने वार्डो में बुला रहे है। श्री बाकलीवाल ने भी जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है और सुबह से लेकर रात तक सक्रिय है।
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में वोरा लोकप्रिय


शहर के विभिन्न वार्डो के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रचार के लिए पूर्व विधायक अरूण वोरा की मांग है श्री वोरा मुस्लिम समाज में सर्वाधिक लोकप्रिय है। पिछले विधानसभा के चुनाव में शहर के 60 वार्डो में से केवल मुस्लिम बहुल दो वार्डो तकिया पारा और केलाबाड़ी से ही श्री वोरा को बढ़त मिली थी। यह श्री वोरा की मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लोकप्रियता का बड़ा उदाहरण है। श्री वोरा ने अपने कार्यकाल में विकास के लिए सबसे ज्यादा मुस्लिम समाज को ही राशि दी है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मे श्री वोरा का जोरदार अभिनंदन किया जाता है।


Related News

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को…
बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को दी सख्त हिदायत

बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की…
विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप…