• February 2, 2025

सेक्टर अधिकारियों को ईव्हीएम कमिशनिंग का दिया गया प्रशिक्षण 

सेक्टर अधिकारियों को ईव्हीएम कमिशनिंग का दिया गया प्रशिक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग सहित सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर श्री सुनील झा ने नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से ईवीएम मशीन की कमीशनिंग, संचालन, और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, अधिकारियों को यह भी बताया गया कि निर्वाचन के दौरान उनकी जिम्मेदारियां क्या-क्या होंगी। अधिकारियों को ईवीएम की सीलिंग, मतदाता सूची के साथ मिलान और मतदान के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई। मतदान केंद्रों की तैयारियों पर विशेष ध्यान सेक्टर अधिकारियों को बताया गया कि वे अपने सेक्टर में आने वाले सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि वहां न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। इनमें बिजली, पानी, फर्नीचर, रैंप, टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही, मतदान कक्ष की व्यवस्था, पहुंच मार्ग की स्थिति और रूट चार्ट तैयार करना भी अधिकारियों के प्रमुख दायित्वों में शामिल है। आदर्श आचरण संहिता और चुनावी प्रक्रिया अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता के पालन के निर्देश भी दिए गए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। मतदान दिवस से पूर्व और मतदान दिवस के दिन किन कर्तव्यों का पालन करना होगा, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, यह भी समझाया गया कि किसी भी आपात स्थिति या गड़बड़ी के समय किस प्रकार की कार्रवाई करनी होगी। चुनाव संबंधी सुरक्षा उपायों और प्रक्रियाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

*चुनाव की सफलता में सेक्टर अधिकारियों की अहम भूमिका*
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि सेक्टर अधिकारियों की भूमिका चुनावी प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की स्थिति की समीक्षा कर समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न और सुचारू रूप से संपन्न हो सके । श्री शर्मा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में प्रत्येक अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ निभानी होगी ताकि लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को…
बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को दी सख्त हिदायत

बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की…
विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप…