• February 6, 2025

प्रताप बिजनेस पार्क व्यापार के लिए तैयार, 51 व्यवसायों का हुआ भूमिपूजन 

प्रताप बिजनेस पार्क व्यापार के लिए तैयार, 51 व्यवसायों का हुआ भूमिपूजन 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । बिजनेस पार्क, पुलगांव में बुधवार को 51 व्यवसायों के लिए भव्य भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 300 से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे। यह प्रोजेक्ट महादेवा डेवलपर्स द्वारा विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गजेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि प्रताप बिजनेस पार्क ने थोक मार्केट की आवश्यकताओं को पूरा किया है। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 60 फीट चौड़ी सड़कों और 1000 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा के साथ यह प्रोजेक्ट दुर्ग का गौरव बनेगा। अन्य प्रमुख अतिथियों में छग चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, चेंबर के भिलाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा, सुनील व मोहित मध्यानी (मध्यानी ग्रुप) शामिल क थे। व्यापारियों ने इस प्रोजेक्ट की खूबियों को बड़े उत्साह के साथ सराहा। तेल, शक्कर, राशन और दाल के व्यापारियों ने भी इस पहल को शानदार बताया और स व्यापार के लिए इसे एक आदर्श स्थान माना। प्रताप बिजनेस पार्क व्यापारियों के मे लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अंडरग्राउंड सुविधाएं और सीसीटीवी सुरक्षा के साथ एक आदर्श व्यापारिक केंद्र है। अभी तक बुक किए गए प्लॉट्स का भूमिपूजन किया गया और 15 फरवरी से नई दरों पर बुकिंग में शुरू होगी।

 


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…